{"_id":"6ad6229676a5244d350474a4","slug":"young-boy-murder-in-barnala-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: नशा छुड़ाओ केंद्र में काम करने वाले युवक की हत्या, अगवा कर उतारा मौत के घाट; नहर से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: नशा छुड़ाओ केंद्र में काम करने वाले युवक की हत्या, अगवा कर उतारा मौत के घाट; नहर से मिला शव
Mon, 19 Oct 2026 07:30 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:30 PM IST
सार
बरनाला में एक युवक की अगवा कर हत्या का मामला सामने आया है। युवक नशा छुड़ाओ केंद्र में काम करता था जिसकी ड्यूटी से घर लौटते हुए अगवा कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बरनाला में एक चर्चित नशा छुड़ाओ केंद्र में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक गुरदीप सिंह की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक को ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय कथित तौर पर कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया था। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर शैहना नहर के पास से उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने इस मामले में मृतक के फुफेरे भाई समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के पीछे नाजायज संबंधों का शक जताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सेखा निवासी गुरदीप सिंह बरनाला स्थित एकता नशा छुड़ाओ केंद्र में कार्यरत था।
विज्ञापन
16 अक्टूबर को युवक को किया था अगवा
वह 16 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। जब वह बरनाला-सेखा रोड पर पहुंचा तो कार सवार कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसे जबरन अगवा कर लिया। देर रात तक गुरदीप के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर उसके पिता राजा सिंह ने थाना सिटी-2 बरनाला में शिकायत दी।
विज्ञापन
Trending Videos
नहर के पास मिला शव
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच के दौरान गांव पखोके निवासी जगदेव सिंह को हिरासत में लिया गया, जो मृतक का फुफेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि जगदेव सिंह, परविंदर सिंह, निशु और उनके कुछ अन्य साथियों ने कथित तौर पर गुरदीप सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से शैहना नहर के पास फेंक दिया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
एकता नशा छुड़ाओ केंद्र के मैनेजर जगजीत सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह काफी समय से केंद्र में काम कर रहा था। वह गांवों में जाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करता था। वह नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं का उपचार करवाकर बेहतर जीवन की ओर लौटने के लिए प्रेरित करता था। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को ड्यूटी खत्म करने के बाद उसके साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें परिवार से मिली थी।
थाना सिटी-2 बरनाला के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें जगदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।