{"_id":"6abd090fd4b5e1e3f1019515","slug":"video-foundation-stone-uprooted-after-work-on-nayagaon-fire-station-failed-to-start-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नयागांव में फायर स्टेशन का काम शुरू न होने पर उखाड़ा शिलान्यास पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में फायर स्टेशन का काम शुरू न होने पर उखाड़ा शिलान्यास पत्थर
नयागांव में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नए फायर स्टेशन का निर्माण कार्य का काम पिछले 6 महीने बाद भी शुरू नहीं होने पर नाराजगी सामने आई है। 30 मार्च 2026 को पंजाब आम आदमी पार्टी से मौजूदा सरकार में मंत्री रही और मौजूदा खरड़ हल्के से विधायक अनमोल गगन मान ने नयागांव में फायर स्टेशन का शिलान्यास किया था। इस परियोजना के तहत दो आधुनिक फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराए जाने की भी बात कही गई थी।
30 सितंबर को बलजीत सिंह खालसा ने कहा पिछले 6 महीने से अभी तक नयागांव में फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। अगर इलाके में कोई अप्रिय घटना घटित हो जाए आगजनी हो जाए तो आग कैसे बुझेगी। इसलिए फायर ब्रिगेड स्टेशन का समय पर काम न होने से नाराज होकर वहां से शिलान्यास पत्थर उखाड़ दिया और उसे लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आगे कहा कि केवल शिलान्यास पत्थर लगाने से काम पूरा नहीं होता, बल्कि समय पर निर्माण कार्य शुरू कर उसे पूरा करके दिखाना भी जरूरी होता है।
घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी मिलने पर नगर परिषद अधिकारियों ने नयागांव थाने में लिखित शिकायत दी। परिषद अधिकारियों का कहना है कि सरकारी परियोजना के शिलान्यास पत्थर को कोई भी व्यक्ति ऐसे ही नहीं उखाड़ सकता। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।