फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Breakthrough for Mohali Police: Three members of an arms-smuggling gang apprehended

मोहाली पुलिस को सफलता, हथियार तस्करी गिरोह के तीन सदस्य काबू

Thu, 15 Oct 2026 03:11 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:11 PM IST
Breakthrough for Mohali Police: Three members of an arms-smuggling gang apprehended
मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं।  पुलिस के मुताबिक, आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सस्ते दाम पर आधुनिक पिस्टल खरीदकर मोहाली, खरड़ और आसपास के इलाकों में महंगे दाम पर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के हिसार का सचिन उर्फ बच्ची, फतेहगढ़ साहिब का महकदीप सिंह उर्फ महिक और मोगा का हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी शामिल हैं। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल और एसपी ऑपरेशन आकाशदीप सिंह की निगरानी में यह कार्रवाई की। पुलिस पहले भी दो हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इसके बाद खरड़ और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान सचिन उर्फ बच्ची के बारे में जानकारी मिली कि वह अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल है। पुलिस ने 13 अक्टूबर 2026 को सचिन को थाना सदर खरड़ में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान सामने आए उसके साथियों महकदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की ओर से इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी से भी दो अवैध पिस्टल बरामद किए गए। तीनों आरोपियों से अब तक कुल 10 पिस्टल बरामद किए जा चुके हैं। गैंगस्टरों से संबंधों की भी जांच पुलिस के मुताबिक, सचिन उर्फ बच्ची हरियाणा के हिसार जिले के मंगाली गांव का रहने वाला है और फिलहाल खरड़ के संते माजरा स्थित कासा होम्स में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि वह कुख्यात बदमाश कीर्ति मान का दूर का रिश्तेदार है। कीर्ति मान को पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मॉड्यूल का हिस्सा बताया है।  अगस्त 2026 में चरखी दादरी की अदालत में कीर्ति मान की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है। इस मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह के सदस्यों की भूमिका का उल्लेख किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई के स्रोतों की जांच कर रही है। एक आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़ा पुलिस के अनुसार, महकदीप सिंह उर्फ महिक फतेहगढ़ साहिब में दर्ज हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के मामले में भगोड़ा है। वहीं, सचिन के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में पहले भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी के खिलाफ भी मोगा में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अब तक कितने हथियार सप्लाई कर चुके हैं और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: फरीदाबाद में कपड़े की दुकान में आग, तीन दुकानें जलकर राख

15 Oct 2026

कानपुर में बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद उपचुनाव की मतगणना शुरू

15 Oct 2026

गुरुग्राम: माता शीतला का मंदिर बनेगा धार्मिक पर्यटन का केंद्र, चैत्र मेले में गर्भ गृह में विराजेंगी मां

15 Oct 2026

कांगड़ा: सीता स्वयंवर में शिव धनुष तोड़कर माता सीता संग अयोध्या लौटे श्रीराम

15 Oct 2026

लुधियाना सरकारी कॉलेज लड़कियां में लगा दशहरा मेला

15 Oct 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद में सुबह हुई बारिश से मंडियों में भीगा धान, टोहाना में अतिरिक्त मंडी में जल बहने से किसान परेशान

15 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, बारिश में फिर भीगा करोड़ों का धान; खुले आसमान के नीचे पड़ा

15 Oct 2026
विज्ञापन

सोनीपत में काले बादल छाए, बूंदाबांदी और तेज हवा से किसानों की बढ़ीं धड़कनें

15 Oct 2026

फिरोजपुर में कुशवाहा चाट भंडार की रसोई में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिली गंदगी

पंजाब बंद के चलते ऊना में बसों की आवाजाही प्रभावित, यात्री परेशान

15 Oct 2026

पंजाब बंद को लेकर अकाली दल वारिस पंजाब दे की अपील-शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें

15 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

15 Oct 2026

फिरोजपुर शहर के बाजार बंद, सब्जी मंडी खुली

गोरखपुर: रामलीला कमेटी आर्यनगर ने निकाली वन गमन यात्रा

15 Oct 2026

चंडीगढ़ में झमाझम, सुबह की बारिश से मौसम में घुली ठंडक

लखीमपुर खीरी: रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन, सीता ने श्रीराम को पहनाई वरमाला

15 Oct 2026

VIDEO: एसीपी के गले लगकर रोईं बुजुर्ग महिला, वृद्धाश्रम से सामने आई ऐसी वीडियो; जो अपको भी कर देगा भावुक

15 Oct 2026

गोरखपुर: मिशन शक्ति के तहत एक दिन की थाना प्रभारी बनीं छात्रा वैष्णवी

15 Oct 2026

धमतरी: गंगरेल में डुबान प्रभावितों का जल सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, नौ लोगों की तबीयत बिगड़ी, मची खलबली

15 Oct 2026

बस्ती: छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

15 Oct 2026

रीवा: जो बात लीक करेगा, उसे बैठने लायक नहीं छोड़ेंगे- भाजपा कोर कमेटी की बातें लीक होने पर भड़के डिप्टी सीएम

15 Oct 2026

महराजगंज: आकाशीय बिजली ने छीना पिता, 28 दिन बाद मां की भी मौत

15 Oct 2026

महराजगंज: भिटौली पुलिस ने जरूरतमंद और बुजुर्ग महिलाओं को बांटे मिष्ठान व शॉल

15 Oct 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से शृंगार, मस्तक पर विराजीं मां गंगा, दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

15 Oct 2026

फरीदाबाद में जलभराव के दौरान हादसा, साइकिल सवार की करंट लगने से मौत

15 Oct 2026

देवरिया: विद्या भारती खेलकूद प्रतियोगिता में काशी नगरीय प्रांत का दबदबा

15 Oct 2026

श्रीनगर: उड़ी के राजेरवानी में भारी भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

15 Oct 2026

लखनऊ: हत्या आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो आया, बोली- करना चाहती हूं सरेंडर

15 Oct 2026

VIDEO: त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरी पुलिस, बाजारों में की गश्त

15 Oct 2026

VIDEO: दूल्हा बने रघुनंदन, जयकारों की गूंज के बीच निकली प्रभु श्रीराम की भव्य बारात

15 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed