{"_id":"6ae1e7402b2848554806aa72","slug":"video-husband-of-social-media-influencer-bhabhi-chummevali-beaten-up-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'भाभी चुम्मेवाली' के पति की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'भाभी चुम्मेवाली' के पति की पिटाई
सोशल मीडिया पर रंजीत कौर उर्फ 'भाभी चुम्मेवाली' के नाम से चर्चित इन्फ्लुएंसर के पति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। पीड़ित परिवार ने अपने ही भाई-भाभी पर इस हमले का आरोप लगाते हुए इंसाफ पाने के लिए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर का दरवाजा खटखटाया है और लिखित शिकायत थाना मोती नगर पुलिस को भी दी है।
ताकि हमलावरों पर कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रमुख को सौंपी गई शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात के आसपास हुई। रंजीत कौर का आरोप है कि उनके देवर व देवरानी और उनके बेटों ने बिना कारण ही विवाद खड़ा कर दिया। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिसमें आरोपियों ने उनके पति को न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि बीच सड़क पर दौड़ाकर उनके कपड़े तक फाड़ डाले।
रंजीत कौर ने बताया कि इस खूनी हमले के बाद हमलावरों ने घर को अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर लिया और उन्हें अपने ही घर से बेदखल कर दिया। इतना ही नहीं, दोबारा घर में दाखिल होने या खाली न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। वहीं उनकी बेटी शिवानी हंस का कहना है कि आरोपी पक्ष अक्सर शराब के नशे में धुत होकर घर में दहशत का माहौल पैदा करता है और मारपीट पर उतारु हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।