Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sikh pilgrim from Jalandhar, reported missing in Pakistan, makes contact with family; says, "I am completely safe."

पाकिस्तान में लापता बताए गए जालंधर के सिख श्रद्धालु का परिवार से संपर्क, कहा- पूरी तरह सुरक्षित हूं

Fri, 27 Nov 2026 02:19 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:19 PM IST
Sikh pilgrim from Jalandhar, reported missing in Pakistan, makes contact with family; says, "I am completely safe."
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से तीन श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर के बाद उनके परिवारों में चिंता का माहौल बन गया था। इस बीच राहत की खबर सामने आई है। जालंधर के श्रद्धालु बिक्रम सिंह ने अपने परिवार से फोन पर संपर्क कर बताया है कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और एक अन्य जत्थे के साथ हैं। बिक्रम सिंह के रिश्तेदार सतबीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बिक्रम सिंह सुरक्षित हैं। उनके जत्थे से बिछड़ने की खबर किसी गलतफहमी या गलत जानकारी के कारण फैली थी। जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर को भारतीय सिख श्रद्धालुओं का जत्था श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान पहुंचा था। इसी दौरान तीन श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर सामने आई थी, जिनमें जालंधर के बिक्रम सिंह का नाम भी शामिल था। परिवार से फोन पर बातचीत के दौरान बिक्रम सिंह ने बताया कि वह एक अलग जत्थे के साथ पंजा साहिब के दर्शन करने पहुंचे हैं। इसके बाद उनका करतारपुर में एक टूर्नामेंट देखने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि दो दिन लाहौर में घूमने के बाद वह 1 दिसंबर को भारत लौट आएंगे। बिक्रम सिंह के रिश्तेदार सतबीर सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में बिक्रम सिंह का कोई निजी ठिकाना नहीं है। हालांकि, विभाजन से पहले उनका गांव भिंडरां मुस्लिम आबादी वाला गांव था। पहले पाकिस्तान से भी कई श्रद्धालु उनके गांव स्थित पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेकने आते थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान में उनकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से भी हुई हो। फिलहाल परिवार ने बिक्रम सिंह के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: एटा के सकीट नगर में बनी बीआरसी पर मीना मंच की दो दिवसीय कार्यशाला

27 Nov 2026

VIDEO: गांव मलावन के केयूपीएस कंपोजिट विद्यालय से टीका मित्र वाहन और बच्चों द्वारा टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई

27 Nov 2026

उज्जैन: कुंकुम और राम नाम के बिल्वपत्र से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट- मुंड माला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

27 Nov 2026

कानपुर: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में 1008 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

26 Nov 2026

VIDEO: आगरा में किसानों का हंगामा, कमिश्नरी में प्रवेश नहीं देने से सड़क पर धरना; माल रोड पर दो किमी जाम

26 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: कोशिश सामाजिक संगठन के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

26 Nov 2026

मेरठ: धन सिंह कोतवाल के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जलाए दीप

26 Nov 2026
विज्ञापन

ओरछा पहुंचे दिग्विजय सिंह: पूर्व सीएम ने पत्नी संग की रामराजा सरकार की पूजा, मंदिर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

26 Nov 2026

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में क्वार्टर फाइनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

26 Nov 2026

शुक्लागंज: नाली बंद कर पड़ोसी ने रोका रास्ता, जलभराव से लोग बेहाल

26 Nov 2026

शुक्लागंज: चार महीने से बंद स्कूल में चोरी, हैंडपंप तक उखाड़ ले गए

26 Nov 2026

Bijnor: ओमकुमार का चुनाव रद्द: बसपा से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

26 Nov 2026

दमोह: एक महीने पहले लाठी-तलवार से हमला, वृद्ध की मौत; बेटे ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

26 Nov 2026

एनएमएमएस परीक्षा 29 को, पांच केंद्रों पर बैठेंगे 1255 विद्यार्थी

26 Nov 2026

फार्मा सेक्टर में धूल-मिट्टी से छुटकारा दिलाएगी स्वचालित डी-डस्टिंग टनल

26 Nov 2026

32 ठेका कर्मचारियों की बहाली की मांग, जीटीबी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

26 Nov 2026

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी सादाबाद में वैवाहिक समारोह में हुईं शामिल

26 Nov 2026

मानकों की अनदेखी पर वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

26 Nov 2026

सासनी में मैक्स-ऑटो टक्कर, तीन की मृत्यु, हाथरस डीएम-एसपी यह बोले

26 Nov 2026

बैकुंठ चतुर्दशी मेला: ढोल-दमाऊं की थाप और पारंपरिक लोकधुनों के बीच शिव-पार्वती विवाह का मंचन

26 Nov 2026

VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन

26 Nov 2026

VIDEO: तीन रात प्रभावित रहेगा रेल यातायात, मेट्रो गर्डर रखने के लिए लिया ब्लाॅक; इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

26 Nov 2026

कानपुर: 17 मिनट में 32 लाख के मोबाइल चोरी, एक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने किया घटना का खुलासा

26 Nov 2026

एक भैंस की कीमत में खड़ा हो सकता है 20 बकरियों का फार्म, पशुपालन में बदल रहा कमाई का गणित

26 Nov 2026

करनाल में तीन दिन तक मिलेगी गोहाना की जलेबी और जींद की मशरूम जलेबी का स्वाद

26 Nov 2026

हरदा: तेज रफ्तार कार गहरी पुलिया के नीचे गिरी, डायल 112 ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बचाई पांच युवकों की जान

26 Nov 2026

गाजीपुर: मौनी बाबा धाम के मेले में तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, दुकानों पर रही भीड़

26 Nov 2026

समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, संत रविदास के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

26 Nov 2026

आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने कूदे युवक-युवती, दोनों की मौत

26 Nov 2026

स्पेशल डिटेक्टिव युनिट कैथल द्वारा अवैध असला सहित आरोपी काबू, 315 बोर देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद

26 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed