{"_id":"6a8d51b4f9290442ff02fe40","slug":"video-massive-fire-breaks-out-due-to-short-circuit-at-jalandhars-dr-studio-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के डीआर स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के डीआर स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
अवतार नगर रोड स्थित डीआर स्टूडियो में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लकड़ी के काउंटर पर लगे स्विच में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और देखते ही देखते स्टूडियो के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही स्टूडियो में मौजूद कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी अवनीश सहोता के अनुसार, सुबह करीब 10:50 बजे स्टूडियो में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव एवं आग बुझाने का काम शुरू किया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन स्टूडियो में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग से हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन स्टूडियो मालिक द्वारा किया जाएगा। दुकान संचालक हरपिंदर सिंह ने बताया कि पूरी फैमिली अमृतसर गई हुई थी। आप कैसी लगी यह पता नहीं चला लेकिन सैलून में लगा कैमरा 6:30 बजे बंद हो गया था। उन्हें 10:30 बजे आग का पता चला तब स्टूडियो खुला नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंचे तब कल विभाग के कर्मियों ने गेट तोड़कर आग बुझाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।