{"_id":"6a8d9ec27e252a618d096f2d","slug":"41-grams-of-heroin-recovered-from-faridkot-jail-four-named-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101826-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फरीदकोट जेल में 41 ग्राम हेरोइन बरामद, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फरीदकोट जेल में 41 ग्राम हेरोइन बरामद, चार नामजद
Tue, 25 Aug 2026 07:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी के दौरान 41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस मामले में तीन हवालातियों और एक कैदी को नामजद किया गया है। थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेल प्रशासन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। जेल के सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत भेजी थी। गुप्त सूचना के आधार पर जेल कर्मचारियों की टीम ने बैरकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मुक्तसर निवासी महकदीप सिंह, फरीदकोट निवासी नरेंद्र सिंह निंदी और गुरुहरसहाय निवासी सनी के कब्जे से हेरोइन मिली। फरीदकोट निवासी कैदी धर्मेंद्र सिंह उर्फ लवली के पास से भी हेरोइन बरामद हुई। कुल 41 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। जांच अधिकारी एएसआई सुखजीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामजद हवालातियों और कैदी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि हेरोइन जेल के अंदर कैसे पहुंची। जांच में किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।