फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ruckus in Jalandhar Municipal Corporation House: Congress-AAP councillors clash

जालंधर नगर निगम हाउस में हंगामा: कांग्रेस-आप पार्षद भिड़े

Tue, 25 Aug 2026 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 25 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Jalandhar Municipal Corporation House: Congress-AAP councillors clash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। नगर निगम जालंधर के जनरल हाउस की मंगलवार को रेडक्रॉस भवन में हुई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में तीखी बहस हुई, जिसके चलते एजेंडे की कॉपियां फाड़कर सदन में उछाली गईं। बढ़ते हंगामे के बीच मेयर विनीत धीर को माइक संभालकर पार्षदों को शांत करवाना पड़ा।
हंगामा बढ़ने पर मेयर ने कई प्रस्ताव बिना विस्तृत चर्चा के पास कर दिए। बैठक में 607 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट को फिलहाल रोक दिया गया। निगम आयुक्त संदीप ऋषि ने बताया कि कर्मचारी यूनियन की आपत्तियों के कारण यह फैसला लिया गया है। यूनियन से बातचीत के बाद ही इसे दोबारा सदन में लाया जाएगा। हंगामे की शुरुआत कांग्रेस पार्षद आशु द्वारा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रुके विकास कार्यों का मुद्दा उठाने से हुई। उन्होंने पूर्व हलका प्रभारी दिनेश ढल्ल का नाम लिया, जिस पर आप पार्षद लव रॉबिन ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों दलों के पार्षद आमने-सामने आ गए। मेयर विनीत धीर ने पार्षदों को फटकार लगाते हुए कहा, आप लोगों को शर्म आनी चाहिए, पूरा शहर आपको देख रहा है।
विज्ञापन

अन्य प्रमुख प्रस्ताव : बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे गए। इनमें जालंधर के 50 चौराहों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने का प्रस्ताव शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 9.51 करोड़ रुपये है। बस्ती पीर दाद क्षेत्र में 20 एमएलडी क्षमता का नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और 45 एमएलडी क्षमता का मुख्य पंपिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसकी लागत करीब 32.79 करोड़ रुपये है। लेदर कॉम्प्लेक्स में 20 एमएलडी एसटीपी बनाने के लिए जमीन लीज पर लेने का प्रस्ताव भी एजेंडे में था। इसके अतिरिक्त, नगर निगम में संयुक्त आयुक्त के पदों को दो से बढ़ाकर चार करने और शहर के स्ट्रीट वेंडर्स का डिजिटल सर्वे कराने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed