{"_id":"6aa2580c772e3fc59605a15e","slug":"video-dalit-community-calls-for-jalandhar-shutdown-over-desecration-of-ambedkar-statue-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर दलित समाज का जालंधर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर दलित समाज का जालंधर बंद
लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर और होशियारपुर बंद का आह्वान किया गया। जालंधर में सुबह से रैनक बाजार, पटेल चौक समेत ज्यादातर बाजारों की दुकानें बंद हैं। मंडी फेंटनगंज भी बंद रही। कुछ बैंक बंद हैं, जबकि कुछ खुले हुए हैं। डीसी ऑफिस खुला है और शहर में चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है।
प्रदर्शनकारी भगवान वाल्मीकि चौक पर एकत्र होकर रैली के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक की ओर बढ़े और खुले बाजारों में दुकानों को बंद कराया। कंपनी बाग चौक समेत कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ज्योति चौक पर एक एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिसे कुछ देर बाद निकाल दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।