{"_id":"69a04416f631eb6e900d1753","slug":"video-youth-arrested-with-illegal-315-bore-rifle-in-dharamkot-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Moga: धर्मकोट में अवैध .315 बोर राइफल के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: धर्मकोट में अवैध .315 बोर राइफल के साथ युवक गिरफ्तार
Ankesh Kumar
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:31 PM IST
Link Copied
मोगा जिले के धर्मकोट इलाके में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को दोपहर करीब 1:35 बजे धर्मकोट थाने की पुलिस पार्टी गांव दोलेवाला नहर पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जसकरण सिंह निवासी धर्मकोट को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर की एक राइफल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।