{"_id":"6ae6f5d321602bf10d07e58e","slug":"video-villagers-in-moga-caught-two-youths-with-chitta-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में चिट्टे का कहर: ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, चिट्टे की पुड़ियां बरामद, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में चिट्टे का कहर: ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, चिट्टे की पुड़ियां बरामद, वीडियो वायरल
पंजाब में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। आए दिन नशे के कारण युवाओं की मौत के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं नशे से जुड़ी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब मोगा के गांव सिंघांवाला से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने कथित तौर पर नशा सप्लाई करने आए दो युवकों को पकड़ लिया दो मौके से फरार हो गया उनके पास से चिट्टे की कई पुड़ियां बरामद की हे। जानकारी के अनुसार, गांव में 4 युवक कथित तौर पर चिट्टा सप्लाई करने पहुंचे थे और आपस में बहस बाजी कर रहे थे । जब एक नौजवान उनका विरोध किया तो नौजवान को तेज धार हथियार से हमला करने की कसीस किया । इसके बाद गांव के और लोग मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरा देखकर 4 युवक अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों 2 को पकड़ लिया दो भाग गए इस दौरान उनके दोनों के पास से चिट्टे की पुड़ियां बरामद की गईं। इस मामले से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में किसान नेता एक युवक से नशे के इंजेक्शन लगाने और नशे की सप्लाई को लेकर पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। पूछताछ के दौरान नशा करने वाले युवकों ने कथित तौर पर बताया कि फोन करने पर सप्लायर उनके पास चिट्टा पहुंचा जाते हैं। गांव में कोई पंजाब सरकार के बनाए गए VDC (विलेज डिफेंस कमेटी) का कोई मेंबर नहीं हे, गांव के लोगो की और से नशा मुक्ति कमिटी के नौजवानों ने अपने जान को झोंके के डाल कर अपने गांव को नशे से बचाने की कशिश कर रहे। पुलिस ने दो नौजवान को पकड़ कर उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की हे। दोनों के के खिलाफ एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज कर लिया हे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।