{"_id":"6b06dd38312bd1ce7d0f28eb","slug":"video-three-day-strike-by-contractual-prtc-employees-begins-in-faridkot-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में PRTC के कच्चे कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में PRTC के कच्चे कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू
फरीदकोट बस स्टैंड पर PRTC के कच्चे कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर बाद तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने 26 नवंबर को मोगा में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही ‘खुशहाल पंजाब रैली’ के लिए बसें ले जाने से भी साफ इनकार कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग के अधीन ठेके पर लाने सहित अन्य मांगों पर फैसले होने के बावजूद सरकार और PRTC प्रबंधन उन्हें लागू नहीं कर रहे हैं।
बैठक बेनतीजा रहने पर शुरू की हड़ताल
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि राज्य कमेटी के फैसले के अनुसार बुधवार सुबह से ही हड़ताल शुरू होनी थी, लेकिन परिवहन मंत्री और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक तय होने के कारण इसे दोपहर तक टाल दिया गया। बैठक में मांगों को लेकर कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी।
डिपो में खड़ी की बसें, रैली में ड्यूटी से इनकार
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अपनी बसें डिपो में खड़ी कर दी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी आउटसोर्स कर्मचारी मोगा में होने वाली रैली के लिए बस लेकर नहीं जाएगा।
संगठन के नेता हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग के अधीन ठेके पर लाने का फैसला किया था। इसके अलावा परिवहन मंत्री ने भी सभी डिपो के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे।
मांगें लागू होने तक जारी रहेगा संघर्ष
हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने आरोप लगाया कि विधानसभा में फैसला होने और अधिकारियों को निर्देश मिलने के बावजूद PRTC प्रबंधन कर्मचारियों को ठेके पर नियुक्त नहीं कर रहा है। इसी के चलते कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरी तरह लागू नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।