{"_id":"6ac3bae7f4c8e3eccc0a6d08","slug":"video-the-government-has-assured-action-within-10-days-regarding-the-demands-of-punbus-prtc-employees-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पनबस-पीआरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर सरकार ने 10 दिन में कार्रवाई का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनबस-पीआरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर सरकार ने 10 दिन में कार्रवाई का दिया भरोसा
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन-25/11 पंजाब की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य सचिवालय में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पंजाब के प्रमुख सचिव एवं विशेष सचिव रवि भगत, परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सचिव परिवहन, पनबस व पीआरटीसी के प्रबंध निदेशक सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यूनियन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल, प्रदेश सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की, प्रदेश सहसचिव जगतार सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष बलजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान यूनियन की परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ पैनल मीटिंग हुई। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार लंबे समय से बैठक करने से टालमटोल कर रही थी। यूनियन के आग्रह पर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों और उनके भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
बैठक में सरकार की ओर से बताया गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लेने की प्रक्रिया विधानसभा में वर्ष 2026 में पारित प्रस्ताव के तहत चल रही है। सरकार ने भरोसा दिलाया कि आगामी 10 दिनों में प्रक्रिया पूरी कर आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लेने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने बताया कि बैठक में सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को केवल पांच या दस साल की सेवा के आधार पर नहीं, बल्कि जिस समय से उन्होंने परिवहन विभाग में काम शुरू किया है, उसी अवधि को आधार मानकर आउटसोर्स से कॉन्ट्रैक्ट पर लेने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, जिन कर्मचारियों की इस वर्ष पांच साल की सेवा पूरी नहीं हुई है, उनके पिछले रिकॉर्ड की जांच के बाद ही कॉन्ट्रैक्ट पर रखने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।