{"_id":"6a9410bc8187a0147d0194aa","slug":"video-suspicious-death-of-a-young-boy-in-tarn-taran-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन के मुरादपुरा के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन के मुरादपुरा के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, संदिग्ध हालात में मौत
तरनतारन शहर के मुरादपुरा इलाके के पास झाड़ियों से रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी तरनतारन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान गुरसाहिब सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिवारिक सदस्यों को घटना की जानकारी दी।
थाना सिटी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।