Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Car and motorcycle collide and fall into a water-filled pit; three dead

जालौन में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की भिड़ंत के बाद पानी भरे गड्ढे में गिरे दोनों वाहन, तीन की मौत

Mon, 09 Nov 2026 09:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 09 Nov 2026 09:04 PM IST
सार

Jalaun News: चार साल की बच्ची और 17 वर्षीय किशोर समेत तीन की जान गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Jalaun: Car and motorcycle collide and fall into a water-filled pit; three dead
जालौन में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोई गांव के पास लिफ्ट कैनाल के सामने सोमवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में चार साल की बच्ची और 17 वर्षीय किशोर भी शामिल हैं। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:30 बजे ग्राम महोई के पास कार  और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। बाइक पर एक पुरुष, एक महिला, 17 वर्षीय किशोर और महिला की गोद में चार साल की बच्ची सवार थी। सूचना मिलते ही सीओ माधौगढ़, थाना प्रभारी और बंगरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे में नृपेंद्र सिंह (32), पार्थ (17) निवासी नया रामनगर, उरई और मानवी (4) पुत्री राहुल वर्मा निवासी बरुआसागर, झांसी की मौत हो गई। वहीं, आरती वर्मा (30) पत्नी राहुल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले सीएचसी जालौन ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचना देकर शवों को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed