{"_id":"6aa4e363e2071f620704b1ca","slug":"video-several-leaders-and-workers-joined-the-bjp-in-faridkot-district-president-sunny-brar-welcomed-them-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, जिला अध्यक्ष सन्नी बराड़ ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, जिला अध्यक्ष सन्नी बराड़ ने किया स्वागत
फरीदकोट में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सन्नी बराड़ ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सन्नी बराड़ ने कहा कि पंजाब के लोग अब भारतीय जनता पार्टी में अपना भविष्य देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है। इसी कड़ी में 18 सितंबर से राज्यभर में नशा मुक्ति यात्रा शुरू की जा रही है, जो फरीदकोट में भी पहुंचेगी। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. संजीव गोयल, गगन सेठी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।