फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Car rally for visually impaired Chandigarh to Sanawar Route Braille maps tribute to rallyist Hari Singh

चंडीगढ़ से सनावर तक दृष्टिबाधितों की कार रैली: ब्रेल मैप से बताएंगे रास्ता, रैलिस्ट हरि सिंह को श्रद्धांजलि

Sat, 12 Sep 2026 10:13 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 12 Sep 2026 10:13 AM IST
सार

रैली में शहर के काम करने वाले कि दृष्टिबाधित नेविगेटर की भूमिका में हर कार में होंगे। जिनके साथ सामान्य ड्राइवर होगा। रैली में दृष्टिबाधित सामान्य ड्राइवरों की आंखें बनाएंगे और ब्रेल लिपि के जरिये बनाए गए मैप के जरिये उन्हें रैली का रास्ता भी बताएंगे।

विज्ञापन
Car rally for visually impaired Chandigarh to Sanawar Route Braille maps tribute to rallyist Hari Singh
चंडीगढ़ में दृष्टिबाधितों के लिए रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के दृष्टिबाधितों के लिए रोटरी चंडीगढ़ शिवालिक की ओर से एक कार रैली का आयोजन कराया जा रहा है। यह रैली मोटर स्पोर्ट्स के दिग्गज रहे हरि सिंह की याद में हो रही है। हरि सिंह चंडीगढ़ के रहने वाले थे और द लॉरेंस स्कूल, सनावर के पूर्व छात्र थे। रैली की शुरुआत शनिवार को चंडीगढ़ क्लब सेक्टर 1 से सुबह 9.39 बजे हरी झंडी दिखा कर की गई। 
विज्ञापन


करीब 45 प्रतिभागियों वाली यह रैली टीएसडी (टाइम-स्पीड-डिस्टेंस) फॉर्मेट में होगी। प्रत्येक कार में एक दृष्टिबाधित नेविगेटर, एक चालक और एक सहायक शामिल होंगे। दृष्टिबाधित नेविगेटर रैली में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और रूट निर्देशों के आधार पर चालक को निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ने में मार्गदर्शन करेंगे। इस पहल का उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों की क्षमताओं के प्रति समाज की सोच को बदलना और उन्हें मुख्यधारा की गतिविधियों में स्वतंत्र रूप से भाग लेने के अवसर उपलब्ध कराना है। 
विज्ञापन


इस रैली में शहर के काम करने वाले कि दृष्टिबाधित नेविगेटर की भूमिका में हर कार में होंगे। जिनके साथ सामान्य ड्राइवर होगा। रैली में दृष्टिबाधित सामान्य ड्राइवरों की आंखें बनाएंगे और ब्रेल लिपि के जरिये बनाए गए मैप के जरिये उन्हें रैली का रास्ता भी बताएंगे। इससे पहले शहर में ऐसी कई रैली होती आई है, लेकिन यह पहली बार होगा जब शहर के बाहर अन्य शहर में रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली चंडीगढ़ और पंचकूला से होते हुए कालका-शिमला हाईवे के रास्ते सनावर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed