{"_id":"6aca197b12dea3d531058a4e","slug":"video-seminar-against-drug-abuse-in-chabba-village-zira-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: जीरा के गांव चब्बा में नशे के खिलाफ सेमिनार, मेडिकल नशे पर सख्ती के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: जीरा के गांव चब्बा में नशे के खिलाफ सेमिनार, मेडिकल नशे पर सख्ती के संकेत
पंजाब सरकार और पुलिस की मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत विधानसभा हलका जीरा के गांव चब्बा में नशा विरोधी सेमिनार करवाया गया। इसमें डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत कर ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
डीआईजी शर्मा ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। इसके खात्मे के लिए पुलिस और जनता के बीच सहयोग जरूरी है। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
सेमिनार में ग्रामीणों ने मेडिकल नशे की बिक्री पर चिंता जताई। इस पर डीआईजी ने कहा कि प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन से बातचीत की जाएगी। मेडिकल स्टोरों की जांच और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग मिलकर कार्रवाई करेंगे।
वहीं, पूर्व सरपंच नसीब सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के कई निर्दोष लोगों पर झूठे मामले दर्ज कर गांव की छवि खराब की जा रही है। उन्होंने कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच की मांग की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। डीआईजी ने ग्रामीणों से नशा तस्करों की पहचान करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।