{"_id":"6aca5302454a941ab20a11f0","slug":"punjab-govt-diwali-gift-to-employees-mann-govt-interest-free-loan-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, मान सरकार दे रही ब्याज मुक्त लोन; इन्हें मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, मान सरकार दे रही ब्याज मुक्त लोन; इन्हें मिलेगा लाभ
Sat, 10 Oct 2026 08:30 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:30 PM IST
सार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ राज्य के करीब 34,604 कर्मचारियों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
मान सरकार कर्मचारियों को देगी टैक्स फ्री लोन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पंजाब सरकार दिवाली से पहले राज्य के ग्रुप-डी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का ब्याज मुक्त त्योहार अग्रिम देगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ राज्य के करीब 34,604 कर्मचारियों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
20 करोड़ रुपये का प्रावधान
वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस पहल के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हालांकि, सभी पात्र कर्मचारी अग्रिम राशि लेते हैं तो सरकार पर कुल संभावित खर्च करीब 34.60 करोड़ रुपये होगा।
विज्ञापन
चीमा ने बताया कि कर्मचारियों को दिवाली से पहले राशि उपलब्ध कराने के लिए छह नवंबर 2026 तक कोषागार से अग्रिम निकलवाने की अनुमति दी गई है। इस राशि की वसूली पांच समान मासिक किस्तों में की जाएगी। कर्मचारियों के वेतन से इसकी कटौती दिसंबर 2026 से शुरू होगी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ राज्य के करीब 34,604 कर्मचारियों को मिल सकेगा।