{"_id":"6abb872ef2f71c017e0ed547","slug":"video-sanitation-workers-strike-begins-in-faridkot-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में नगर काउंसिल के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। सफाई सेवक यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर काउंसिल कार्यालय के बाहर धरना देकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि वर्ष 2021 में भर्ती किए गए कच्चे सफाई कर्मचारियों को पंजाब सरकार की नीति के अनुसार पक्का किया जाना है। इसके लिए नगर काउंसिल की ओर से प्रस्ताव पारित किया जाना जरूरी है। उनका आरोप है कि राज्य की कई अन्य नगर काउंसिलों में इस संबंधी प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं, लेकिन फरीदकोट नगर काउंसिल की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पक्का करने के बजाय वर्ष 2021 की भर्ती रद्द कर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इससे मौजूदा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट पैदा हो सकता है। यूनियन के अनुसार करीब 375 कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी प्रस्ताव नगर काउंसिल में पारित किया जाना है। प्रांतीय नेता कुलदीप कुमार, कुलदीप कांगड़ा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न होने पर संघर्ष और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।