{"_id":"6ae8809b9128c98f8c031cd5","slug":"video-road-accident-in-faridkot-35-year-old-veterinary-doctor-dies-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में सड़क हादसा, 35 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में सड़क हादसा, 35 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर की मौत
सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ सकती है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। ऐसा ही दर्दनाक हादसा सोमवार दोपहर फरीदकोट के तलवंडी रोड पर कटारिया पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 35 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर अमनप्रीत सिंह की मौत हो गई।
गांव पक्का निवासी अमनप्रीत सिंह सोमवार बाद दोपहर करीब अपने मोटरसाइकिल पर गांव से फरीदकोट शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान कटारिया पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस को सूचित किया। मृतक के चाचा गुरमेल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अमनप्रीत की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतक पशु चिकित्सक था और अपने पीछे एक बेटा तथा एक बेटी छोड़ गया है। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।