{"_id":"6ab7a24ba5f7fc662d039c63","slug":"video-protest-rally-against-bjp-and-rss-at-moga-dana-mandi-opposition-to-central-government-policies-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा दाना मंडी में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ रोष रैली, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा दाना मंडी में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ रोष रैली, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध
मोगा की नई दाना मंडी में आज विभिन्न जत्थेबंदियों की ओर से भाजपा और आरएसएस के खिलाफ विशाल रोष रैली आयोजित की गई। आयोजकों के अनुसार, रैली में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से मजदूरों, किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और महिलाओं सहित करीब 30 हजार लोग शामिल हुए। रैली में सरदारा सिंह माहल, दर्शन सिंह खटकड़, कुलविंदर सिंह वड़ैच, शाही इमाम पंजाब मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी, कीर्ति किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ढुड्डीके और ग्रामीण मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह पीटर सहित कई नेता मौजूद रहे।
रैली में नेताओं ने भाजपा सरकार और आरएसएस की नीतियों पर निशाना साधा। नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में मनुवादी सोच और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा दलितों, पिछड़े वर्गों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों और वामपंथी कार्यकर्ताओं के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है।
कृषि मुद्दों पर बोलते हुए नेताओं ने कहा कि किसानों के आंदोलन के बाद तीन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब केंद्र सरकार बड़े स्तर पर क्लस्टर फार्म बनाने की योजनाओं पर काम कर रही है और किसानों तथा आम लोगों को इन नीतियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। रैली में नेताओं ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।