{"_id":"6af2c06d8382697d980c1b90","slug":"video-protest-by-contractual-prtc-employees-at-faridkot-bus-stand-warning-of-a-strike-starting-november-16-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट बस स्टैंड पर पीआरटीसी के कच्चे कर्मियों का रोष प्रदर्शन,16 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट बस स्टैंड पर पीआरटीसी के कच्चे कर्मियों का रोष प्रदर्शन,16 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी
पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की आह्वान पर मंगलवार को फरीदकोट बस स्टैंड पर कच्चे कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी सेवाएं स्थायी करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि सरकार के साथ अब तक 65 से 70 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से 26 अक्टूबर को पटियाला में कर्मचारियों को दिए गए कॉन्ट्रैक्ट नियुक्ति के ऑफर लेटर भी महज कागजी साबित हुए हैं और अभी तक एक भी कर्मचारी को कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं रखा गया। डिपो प्रधान हरजिंदर सिंह ने कहा कि 29 अक्टूबर की बैठक में दो दिनों के भीतर मांगें पूरी करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। यूनियन ने आउटसोर्स कर्मचारियों को एक्ट नंबर 10 के तहत विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर रखने, पुराने कर्मचारियों को नियमित करने और बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 नवंबर से हड़ताल शुरू कर मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।