Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Police conduct raids on suspected hideouts of drug smugglers in Kotkapura; checks carried out in various areas as part of a 'CASO' (Cordon and Search Operation).
{"_id":"6adc617fb038ec462e01b216","slug":"video-police-conduct-raids-on-suspected-hideouts-of-drug-smugglers-in-kotkapura-checks-carried-out-in-various-areas-as-part-of-a-caso-cordon-and-search-operation-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
फरीदकोट जिला पुलिस की ओर से एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एसपी नरेंद्र सिंह और डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार की अगुवाई में कोटकपूरा के जैतो चुंगी, छज्ज घड़ा मोहल्ला सहित विभिन्न नशा प्रभावित इलाकों में कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशा तस्करी में शामिल रहे संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी कर तलाशी ली। इसके अलावा इलाके में घूम रहे संदिग्ध लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस की ओर से विशेष नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य नशे की सप्लाई लाइन को तोड़ना और नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान और विशेष नाकाबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।