{"_id":"6aafa295c84f4e4a770fbf00","slug":"video-motorcyclist-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मोगा जिले के गांव चड़िक के घोलिया रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान धर्मपाल सिंह (लगभग 40 वर्ष), निवासी गांव चड़िक के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों का पिता था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, धर्मपाल सिंह अपने निजी काम से मोटरसाइकिल पर गांव कालेके की ओर जा रहा था। इसी दौरान घोलिया रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। मृतक के पिता काका सिंह ने बताया कि वह साइकिल पर अपने बेटे से कुछ दूरी पीछे चल रहे थे, जबकि धर्मपाल उनसे आगे जा रहा था। अचानक उन्हें जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो धर्मपाल सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था। परिजन उसे तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, धर्मपाल सिंह शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।