{"_id":"6ad3336070928aff7208974d","slug":"video-mla-who-arrived-in-mansa-to-visit-the-injured-faces-protest-from-nihangs-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानसा में घायलों से मिलने पहुंचे विधायक का निहंगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा में घायलों से मिलने पहुंचे विधायक का निहंगों ने किया विरोध
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला एक घायल युवक का हाल-चाल जानने के लिए सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में घायलों से मुलाकात के दौरान, विधायक डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। इस बीच, अस्पताल में मौजूद निहंग सिखों ने विधायक डॉ. विजय सिंगला का विरोध किया। विरोध के दौरान निहंग सिखों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, जिससे अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। सतर्कता बरतते हुए पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और विधायक डॉ. विजय सिंगला को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। वहीं घायल हुए नौजवानों का हाल-चाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें अस्पताल से बाहर निकाला। प्रदर्शनकारियों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि घटना के बाद पहले कोई भी उनका हाल-चाल पूछने नहीं पहुंचा, जबकि आज घटना का पांचवां दिन है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब सभी लोग हमदर्दी जताने के लिए पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।