{"_id":"6a8d64e535979b69640f1a02","slug":"video-mla-inaugurated-chief-ministers-sports-ground-in-varnala-village-zira-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा के गांव वरनाला में मुख्यमंत्री खेल मैदान का विधायक ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा के गांव वरनाला में मुख्यमंत्री खेल मैदान का विधायक ने किया उद्घाटन
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव वरनाला में बनाए गए मुख्यमंत्री खेल मैदान का विधायक नरेश कटारिया ने उद्घघाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि खेल मैदान में युवाओं और बच्चों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मैदान की चारदीवारी के साथ बैठने की व्यवस्था भी की गई है। युवाओं के लिए जिम स्थापित करने के अलावा रात के समय खेल गतिविधियां जारी रखने के लिए फ्लड लाइटें लगाई गई हैं। मैदान में वालीबाल और बैडमिंटन खेलने की सुविधा भी उपलब्ध है। विधायक ने कहा कि खेल मैदानों के निर्माण से बच्चों और युवाओं को खेलों से जुड़ने का अवसर मिलेगा और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई अन्य गांवों में भी इसी तरह के खेल मैदान बनाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।