{"_id":"6abd01349c9e5e51aa0499b1","slug":"video-man-died-in-road-accident-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा के मुक्तसर रोड पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे की CCTV फुटेज आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा के मुक्तसर रोड पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे की CCTV फुटेज आई सामने
कोटकपूरा के मुक्तसर रोड पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोठे धालीवाल निवासी जरनैल सिंह पुत्र हरमेल सिंह के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार शाम को हुआ, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार जरनैल सिंह मोटरसाइकिल पर कोठे धालीवाल से गांव कोठे वड़िंग में अपनी बहन से मिलने जा रहा था। जब वह मुक्तसर रोड पार कर रहा था, तभी मुक्तसर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल जरनैल सिंह को तुरंत कोटकपूरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोठे धालीवाल के पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार ने सरकार और प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुक्तसर रोड पर लगातार बढ़ रहे यातायात को देखते हुए सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।