Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Major crackdown on drugs by Moga Police: Intensive checks of suspects and vehicles conducted across the district under the CASO operation
{"_id":"6ac8d233bbc898754907f845","slug":"video-major-crackdown-on-drugs-by-moga-police-intensive-checks-of-suspects-and-vehicles-conducted-across-the-district-under-the-caso-operation-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ मोगा पुलिस का बड़ा एक्शन, जिलेभर में CASO अभियान चलाकर संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ मोगा पुलिस का बड़ा एक्शन, जिलेभर में CASO अभियान चलाकर संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग
मोगा पुलिस की ओर से जिले में नशे से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने, संदिग्ध तत्वों की पहचान करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एसएसपी मोगा, एसपी (डी) मोगा और डीएसपी सिटी ने स्वयं विभिन्न स्थानों का दौरा कर चेकिंग अभियान का जायजा लिया।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि पंजाब सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत पंजाब के डीजीपी और आईजी फरीदकोट रेंज की दिशा निर्देश पर मोगा जिले में ड्रग हॉटस्पॉट एरिया में CASO ऑपरेशन चलाया गया। चेकिंग के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई कई लोगों को पूछ ताछ कि गई । संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की गई।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में पुलिस की मौजूदगी मजबूत करना, निगरानी बढ़ाना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मोगा पुलिस ने नशे से संबंधित गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस के अनुसार, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।