{"_id":"6ad216a06d225b82f301cfc6","slug":"video-instructions-to-chemists-regarding-the-illegal-sale-of-drugs-used-for-intoxication-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, केमिस्टों को एसएसपी की हिदायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, केमिस्टों को एसएसपी की हिदायतें
फरीदकोट में युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम के तहत एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार की मौजूदगी में कोटकपूरा केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में दवाओं की अवैध बिक्री और नशे के तौर पर उनके दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए केमिस्टों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी बैंस ने कहा कि नशे के लिए दुरुपयोग की आशंका वाली दवाओं की बिक्री में विशेष सतर्कता बरती जाए। दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड नियमानुसार रखा जाए और जिन दवाओं के लिए डॉक्टर का वैध पर्चा अनिवार्य है, उन्हें उसके आधार पर ही बेचा जाए।
उन्होंने केमिस्टों को किसी भी संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने और नशे की रोकथाम के लिए पुलिस के साथ तालमेल बनाए रखने की हिदायत दी। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग की भूमिका अहम है। केमिस्ट समुदाय नियमों का पालन कर और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा करके इस मुहिम में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से पुलिस को पूरा सहयोग देने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।