Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
In Faridkot, the newly elected Bar President, accompanied by his team of office-bearers, expressed gratitude to the lawyers.
{"_id":"6aa8dab5d209ba0acb0665af","slug":"video-in-faridkot-the-newly-elected-bar-president-accompanied-by-his-team-of-office-bearers-expressed-gratitude-to-the-lawyers-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की टीम को साथ लेकर वकीलों का आभार जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की टीम को साथ लेकर वकीलों का आभार जताया
फरीदकोट में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरनाम सिंह संधू और उनकी पूरी टीम ने कचहरी परिसर में डोर-टू-डोर जाकर समूचे वकील भाईचारे से मुलाकात कर चुनाव में उन्हें दिए गए समर्थन, सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष सरनाम सिंह संधू के साथ उनकी टीम के ही सदस्यों नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अमनप्रीत कौर और शिवम ठाकुर, सचिव मुकेश शर्मा, ज्वाइंट सचिव संगीता शर्मा तथा कैशियर सरबजोत सिंह बराड़ ने कचहरी में तमाम वकीलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का चुनाव के दौरान सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने का आहवान किया। इस मौके पर उनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष गुरजगपाल सिंह बराड़ ,सीनियर वकील शिवकरतार सिंह सेखों भी हाजिर रहे। इस अवसर पर वकीलों की ओर से नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं भी दी गईं।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरनाम सिंह संधू ने कहा कि बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और आपसी सहयोग के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।