{"_id":"6a9681b5508b92bf4a065a80","slug":"video-health-workers-strike-in-pathankot-continues-for-the-22nd-day-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी
एन.एच.एम पंजाब के समूह कर्मचारियों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोल हड़ताल आज 22वें दिन में प्रवेश कर गई है। पिछले 22 दिनों से स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं, परंतु पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक न तो कोई सुध ली गई है और न ही किसी तरह की बातचीत शुरू की गई है। सरकार की इस बेरुखी के कारण पूरे पंजाब में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। सिविल सर्जन कार्यालय पठानकोट में रोष जाहिर कर रही एन.एच.एम यूनियन पठानकोट की प्रधान दीपिका शर्मा ने कहा कि अगर सरकार सोच रही है कि लोगों को मुफ्त की रेवड़ियां देकर सरकार दोबारा सत्ता में वापसी कर लेगी, तो यह सरकार की बहुत बड़ी गलतफहमी है क्योंकि पिछली सरकारों ने कर्मचारियों के साथ जो धक्का किया था, उस कारण यह सरकार हमारे कर्मचारियों के समर्थन से सत्ता में आई थी। मौजूदा वित्त मंत्री हरपाल चीमा और विधायक अनमोल गगन मान पिछली कांग्रेस सरकार के समय हमारे धरने में हमारे साथ आकर बैठते थे और कहते थे कि सरकार आने पर सबसे पहले एन.एच.एम. कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा। परंतु, अब सरकार के साढ़े चार साल बीतने के बाद भी इनके द्वारा एन.एच.एम. कर्मचारियों की सुध नहीं ली गई। एन.एच.एम. कर्मचारियों की मुख्य मांगों में समूह कर्मचारियों पर बराबर काम बराबर वेतन लागू करना, साल 2018 से बंद किया गया लॉयल्टी बोनस तुरंत बहाल करना, ग्रेच्युटी, कर्मचारियों की नौकरी की उम्र में बढ़ोतरी और अन्य लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान करना शामिल है। डॉ. रोहित कालरा ने कहा कि सरकार की जिद और लापरवाही के कारण पंजाब की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। स्कूल हेल्थ स्क्रीनिंग, टीकाकरण, आई.डी.एस.पी., आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां, टी.बी मुक्त पंजाब अभियान, एन.सी.डी. स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों सहित कई अहम सेवाएं ठप पड़ी हैं।अगर सरकार कल की मीटिंग में भी एन.एच.एम. कर्मचारियों की जायज मांगें नहीं मानती, तो यूनियन द्वारा सरकार के विरुद्ध रोष और भी तीखा किया जाएगा और आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पंजाब और कैबिनेट मंत्रियों की कोठियों का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर पंकज कुमार, मिनाक्षी, युद्धवीर सिंह, नवनीत कौर, मनविंदर सिंह, अंकिता ठाकुर, अमनदीप सिंह, चंदर महाजन, डा. आकाश रतन, जतिन कुमार, वासू महाजन, दीपक कुमार, शिव कुमार, पूजा, अर्जुन सिंह, करनवीर, कुलदीप कुमार, अश्विनी कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।