{"_id":"6ab3db0472816c48d80c66f6","slug":"video-gas-tanker-leaks-in-the-middle-of-the-road-in-moga-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में बीच सड़क गैस टैंकर में रिसाव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा-अमृतसर-बरनाला रोड पर गांव दोसांझ के पास बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एचपी गैस से भरे एक टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर सड़क को बंद कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, टैंकर बठिंडा स्थित एचपी गैस प्लांट से होशियारपुर के एचपी प्लांट की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव दोसांझ के पास चलते टैंकर से अचानक गैस लीक होने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने स्थिति को संभालते हुए गैस रिसाव बंद करने का काम शुरू कर दिया।
समय रहते कार्रवाई किए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और गैस लीकेज को बंद करने के प्रयास जारी हैं।
गाड़ी के ड्राइवर अमृतपाल सिंह ने बताया कि टैंकर का एक टायर पंचर हो गया था। इसके चलते उन्होंने सड़क किनारे एक दुकान पर टायर में पंचर लगवाया। पंचर लगवाने के बाद जैसे ही टैंकर लेकर रवाना होने लगे, अचानक आवाज सुनाई दी।
जांच करने पर पता चला कि टैंकर से गैस लीक हो रही थी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गैस लीकेज को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यह टैंकर बठिंडा स्थित एचपी गैस प्लांट से होशियारपुर के एचपी प्लांट तक जा रहा था और टैंकर में गैस लोड थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।