{"_id":"6a97f0741934ece3b1070714","slug":"video-former-chief-minister-charanjit-channi-arrived-at-the-protest-site-following-the-canal-breach-in-chamkaur-sahib-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमकौर साहिब में नहर टूटने के बाद धरने में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकौर साहिब में नहर टूटने के बाद धरने में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी
चमकौर साहिब में नहर में पड़े पाड़ के बाद स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए धरने में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंचे। उन्होंने नहर में पाड़ पड़ने की घटना के लिए रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा सहित पंजाब सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
चन्नी ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए और घटना की उचित जांच होनी चाहिए।हलका इंचार्ज बदलने पर चन्नी का सरकार पर हमला, कहा- “नुकसान इंजन में है और डिब्बे बदले जा रहे हैं”
चरणजीत सिंह चन्नी ने हलका इंचार्ज बदले जाने को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नुकसान इंजन में है और डिब्बे बदले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शराब के नशे में रहते हैं।
चन्नी ने अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन करवाने वाले लोग मुख्यमंत्री के घर में बैठे हैं।
चन्नी ने सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी तंज कसते हुए कहा कि सरकार का पीपा खाली हो चुका है और सरकार के पास अफीम खाने जितने पैसे भी नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।