{"_id":"6ad3560073678276f20cd476","slug":"video-faridkot-bku-punjab-targets-the-government-over-crop-compensation-and-arrangements-at-grain-markets-mandis-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट: बीकेयू पंजाब ने फसल मुआवजे और मंडियों के प्रबंधों को लेकर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट: बीकेयू पंजाब ने फसल मुआवजे और मंडियों के प्रबंधों को लेकर सरकार को घेरा
फरीदकोट में भारतीय किसान यूनियन पंजाब के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह गिल ने हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बदले किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने गांव वांदर जटाना पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र में फसलों के नुकसान की जानकारी ली। गिल ने बताया कि इलाके के दर्जनों गांवों में बारिश और ओलावृष्टि से बासमती धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि ठेके पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसानों को इस नुकसान के कारण भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले फसल खराब होने की स्थिति में गिरदावरी से पहले मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को अब तक उचित राहत नहीं मिल पाई है।
गिल ने मांग की कि सरकार प्रभावित गांवों में विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन करे और किसानों को जल्द मुआवजा जारी करे। उन्होंने अनाज मंडियों में प्रबंधों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दो दिन पहले हुई बारिश के कारण मंडियों में पड़ी किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से फसल की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।