फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Faridkot all-rounder Naman Dhir becomes part of Team India.

टीम इंडिया का हिस्सा बने फरीदकोट के ऑलराउंडर नमन धीर, वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए चयन

Thu, 17 Sep 2026 06:24 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:24 PM IST
Faridkot all-rounder Naman Dhir becomes part of Team India.
फरीदकोट के न्यू कैंट रोड से भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय करना 26 वर्षीय नमन धीर के लिए सिर्फ एक क्रिकेट उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, उतार-चढ़ाव और इंतजार का नतीजा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में नमन को पहली बार जगह मिली है। टीम में नाम आने के साथ ही फरीदकोट के इस युवा ऑलराउंडर का नाम राष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े मंच पर पहुंच गया है। 31 दिसंबर 1999 को जन्मे नमन दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। पिछले कुछ समय से इंडिया-ए के लिए खेल रहे नमन ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने प्रदर्शन से अपनी अलग पहचान बनाई है। मुंबई इंडियंस के साथ उनका सफर भी इस बात की कहानी कहता है कि क्रिकेट में मुकाम केवल एक अच्छे सीजन से नहीं, बल्कि लगातार खुद को साबित करने से मिलता है। हाल में संपन्न शेर-ए-पंजाब टी-20 टूर्नामेंट में नमन ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उनके चयन की चर्चा को और मजबूत कर दिया। अमृतसर सूरमाज की ओर से खेलते हुए उन्होंने 8 सितंबर को मोहाली किंग्स के खिलाफ महज 64 गेंदों में 173 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में शतक पूरा किया। पारी में 16 चौके और 12 छक्के शामिल रहे तथा उनका स्ट्राइक रेट 270.31 रहा। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। नमन के पिता नरेश धीर और सहायक कोच अरुण देवगन के मुताबिक, टीम इंडिया में चयन परिवार के लिए बेहद भावुक क्षण है। उनका कहना है कि नमन ने पंजाब क्रिकेट में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 2023-24 में पंजाब को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने वाली टीम का हिस्सा रहना उनके करियर के अहम पड़ावों में शामिल रहा। आईपीएल का सफर भी नमन के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। 2024 में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज किया, लेकिन 2025 की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने राइट टू मैच के जरिए 5.25 करोड़ रुपये में उन्हें वापस टीम में शामिल किया। 20 लाख रुपये के शुरुआती आईपीएल मूल्य से 5.25 करोड़ रुपये तक का सफर उनके बढ़ते कद को बताता है। 2025 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें सभी 16 मैचों में मौका दिया और वह टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। नमन के पिता बताते हैं कि क्रिकेट उनके बेटे के लिए महज खेल नहीं, बचपन से ही जुनून रहा है। इस मुकाम पर परिवार को एक शख्स की कमी सबसे ज्यादा खल रही है—नमन के शुरुआती कोच गगन संधू की। परिवार के मुताबिक, गगन संधू आज जीवित होते तो अपने शिष्य को भारतीय टीम में पहुंचते देखकर सबसे ज्यादा खुश होते। फरीदकोट के लिए भी नमन का चयन इसलिए खास है क्योंकि शहर के एक स्थानीय क्रिकेटर ने अब राष्ट्रीय टीम के ड्रेसिंग रूम तक दस्तक दी है। अभी उनके सामने अगली चुनौती प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की होगी, लेकिन टीम इंडिया में पहली बार शामिल होना अपने आप में उनके क्रिकेट सफर का एक बड़ा पड़ाव बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा में किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

भिवानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री कन्या स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

17 Sep 2026

गोहाना की सभी 10 गोशालाओं में लगाए स्वास्थ्य जांच शिविर, लंपी स्किन डिजीज की जांच में नहीं मिला कोई मामला

17 Sep 2026

झज्जर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर

बाराबंकी में नहर में कूदा युवक, तलाश में जुटे ग्रामीण

17 Sep 2026
विज्ञापन

मोगा में किसानों को रेल ट्रैक जाने से रोकने के लिए पुलिसबल तैनात

शिमला: स्थायी कल्याण बोर्ड की मांग को लेकर कालीबाड़ी में जुटे अर्धसैनिक बलों के पेंशनर

17 Sep 2026
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट पर तालमेल कमेटी में शामिल करने पर ज्ञानी रघबीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया

17 Sep 2026

जालौन में फिर बेनकाब हुआ सिस्टम, जहरीले कीड़े के काटने से महिला अचेत, दलदल में फंसी एंबुलेंस

17 Sep 2026

सिरमौर: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नाहन के कालीस्थान मंदिर में जयराम ठाकुर ने किया हवन-यज्ञ

17 Sep 2026

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय में पुस्तक मेला, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किया संबोधित

17 Sep 2026

अयोध्या में मांझा कला में बाढ़ से उजड़े 1200 परिवार, सिर से नहीं उतरा कर्ज

17 Sep 2026

जींद में नए बस स्टैंड की कार्यशाला में आयोजित शिविर में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने किया रक्तदान

17 Sep 2026

वीडियो: देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की गाजियाबाद में जगह-जगह पूजा

17 Sep 2026

VIDEO: पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी व विधायक नीरज बोरा ने रक्तदान करने वाले दानियों को सर्टिफिकेट दिया

17 Sep 2026

VIDEO: मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, दिया गया सर्टिफिकेट

17 Sep 2026

VIDEO: विश्वकर्मा जयंती पर पूजन और हवन का आयोजन

17 Sep 2026

VIDEO: डाक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

17 Sep 2026

VIDEO: गणेश उत्सव में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की आरती

17 Sep 2026

कानपुर: पनकी आईआईए भवन में तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर शुरू

17 Sep 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अयोध्या में जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, मरीजों को बांटे फल

17 Sep 2026

अयोध्या के आईटीआई में मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

17 Sep 2026

VIDEO: सपा विधायक राममूर्ति वर्मा बोले- समाज के हितों के बजाय निजी फायदे का सौदा करते हैं राजभर

17 Sep 2026

कानपुर: 2017 में जहां से चला स्वच्छता का संदेश, आज उसी गांव की गलियों में बह रहा सीवर का गंदा पानी

17 Sep 2026

रोहतक में सेवा संकल्प अभियान के तहत चला सफाई अभियान

17 Sep 2026

रेवाड़ी में नशे के खिलाफ अलसुबह चला सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वॉड ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने

17 Sep 2026

रोहतक में रात में बारिश से राहत, सुबह फिर निकली धूप

17 Sep 2026

कैथल में गाय से टकराया इंजन, 4 घंटे खड़ी रही उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन

17 Sep 2026

नैनीताल: गणेश महोत्सव में हुए भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

17 Sep 2026

चार दिन बाद सोलन में फिर बारिश, धुंध से ढका शहर; तापमान में गिरावट

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed