{"_id":"6aafc862d24157a41500b77c","slug":"video-congress-leader-pargat-singh-attacks-aap-and-bjp-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: कांग्रेस नेता परगट सिंह का आप-भाजपा पर हमला: “पंजाब की बदकिस्मती, अब अंडे-टमाटर की हो रही राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: कांग्रेस नेता परगट सिंह का आप-भाजपा पर हमला: “पंजाब की बदकिस्मती, अब अंडे-टमाटर की हो रही राजनीति
मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके जाने की घटना को लेकर जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में जनता के असली मुद्दों पर राजनीति होनी चाहिए, लेकिन अब अंडे और टमाटरों को लेकर राजनीति की जा रही है। उन्होंने इस तरह की घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी राजनीति को छोड़कर पंजाब के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। परगट सिंह ने आप और भाजपा को “ए और बी टीम” बताते हुए आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां पंजाब में यह दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि मुकाबला केवल उनके बीच है और कांग्रेस को राजनीतिक तस्वीर से बाहर रखा जाए। उन्होंने गुलज़ार सिंह की मौत के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति का फोकस परिवार के साथ खड़े होने और जनता के मुद्दों पर होना चाहिए, न कि अंडे-टमाटर जैसी घटनाओं पर। परगट सिंह ने कहा कि वह ऐसी राजनीति की निंदा करते हैं, चाहे यह किसी भी पक्ष की ओर से की गई हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।