Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Cabinet Minister Hardeep Mundian holds a key meeting in Moga; issues directives for strict action against drug smugglers
{"_id":"6a3bea874017c1c87c0b343a","slug":"video-cabinet-minister-hardeep-mundian-holds-a-key-meeting-in-moga-issues-directives-for-strict-action-against-drug-smugglers-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां की अहम बैठक, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां की अहम बैठक, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत मोगा में जिला प्रशासन और विधायकों के साथ एहम मीटिंग। इस मौके पर हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के साथ-साथ नशा तस्करों द्वारा अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को भी जब्त कर रही है। साथ ही नशे के शिकार लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें। कैबिनेट मंत्री ने नशा मुक्ति केंद्रों में मरीजों के इलाज पर और अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक 2,000 से अधिक नशा पीड़ितों का सफल उपचार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ लगातार बैठकें करनी चाहिए, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार नशा एवं सामाजिक गणना (सर्वेक्षण) करवा रही है, जिससे नशा पीड़ितों की वास्तविक संख्या का पता लगाकर उनके इलाज को और प्रभावी बनाया जा सके।।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि मोगा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर अभियान के कोऑर्डिनेटर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसपिंदर सिंह, एसडीएम, डीएसपी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।