{"_id":"6a9a8e6bfcb54289e20ed846","slug":"video-cabinet-minister-hardeep-mundian-claims-in-faridkot-that-the-government-has-broken-the-drug-supply-line-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां का दावा, सरकार ने तोड़ी नशे की सप्लाई लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां का दावा, सरकार ने तोड़ी नशे की सप्लाई लाइन
पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने के साथ-साथ नशा पीड़ितों के उपचार और पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।फरीदकोट के मिनी सचिवालय में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां तथा विधायकों गुरदित्त सिंह सेखों और अमोलक सिंह के साथ अभियान की समीक्षा करते हुए मुंडियां ने कहा कि सरकार ने नशे के खात्मे के लिए सप्लाई रोकने, जागरूकता फैलाने और नशा पीड़ितों के उपचार की तीन स्तरीय नीति अपनाई है। उन्होंने लोगों से नशा तस्करों की जानकारी ‘नशा मुक्ति ऐप’ और ‘सेफ पंजाब हेल्पलाइन 97791-00200’ पर देने की अपील की। उन्होंने बताया कि फरीदकोट में हेल्पलाइन पर 755 सूचनाएं मिली हैं, जिनमें 339 मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मंत्री ने पुलिस को मामलों की समयबद्ध जांच कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फरीदकोट जिले में 11 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें कोटकपूरा के 6 और जैतो के 5 क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने एसएसपी को अगले तीन महीनों में इन हॉटस्पॉट को खत्म करने के निर्देश दिए। मुंडियां ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का आह्वान करते हुए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस सहित अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।