{"_id":"6aa904d755d7e18aba0c7774","slug":"punjab-anti-gangster-task-force-karamveer-singh-gangster-lawrence-bishnoi-custody-at-new-delhi-airport-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस को कामयाबी: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी करमवीर सिंह कनाडा से गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस को कामयाबी: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी करमवीर सिंह कनाडा से गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित
Tue, 15 Sep 2026 02:12 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:12 PM IST
सार
करमवीर सिंह को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद आईजीआई हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। एजीटीएफ पंजाब ने उसके खिलाफ 3 सितंबर 2026 को लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी करमवीर सिंह को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है।
करमवीर सिंह अमेरिका में अनमोल बिश्नोई को लॉजिस्टिकल सपोर्ट और छिपने की जगह मुहैया कराने में शामिल था। यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
करमवीर सिंह एसएएस नगर के स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी में वांछित था। एजीटीएफ पंजाब ने 3 सितंबर 2026 को उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था। आरोपी का एक लंबा और गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। इसमें हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। यह गिरफ्तारी राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।