{"_id":"6aa901587655be057d0a129e","slug":"video-bomb-threat-against-six-schools-in-faridkot-police-launch-search-operation-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
फरीदकोट के छह स्कूलों को मंगलवार सुबह खालिस्तान नेशनल आर्मी-बब्बर खालसा के नाम से ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने सभी संबंधित स्कूलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन किसी भी स्कूल से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:15 बजे दो अलग-अलग ईमेल प्राप्त हुए। पहले ईमेल में केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल और सादिक स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय को धमकी दी गई। इसके बाद दूसरे ईमेल में महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल और सेंट मैरी स्कूल को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।
एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर डीएसपी व एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंचीं। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय पुलिस पर भरोसा रखने की अपील की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।