{"_id":"6aa12e50055dbc68420a24b7","slug":"video-bjp-protests-outside-the-bholath-dsp-office-demands-an-impartial-probe-into-gulzar-singhs-death-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"भुलत्थ के डीएसपी कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, गुलजार सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुलत्थ के डीएसपी कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, गुलजार सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग
गुलजार सिंह की मौत के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएसपी कार्यालय भुलत्थ के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अमनदीप सिंह गोरा गिल ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद पंजाब के राज्यपाल के नाम एक मांगपत्र सौंपा गया। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के इस्तीफे और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को पद से हटाने की मांग की गई।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गुलजार सिंह के साथ कथित तौर पर मारपीट, बेइज्जती और प्रताड़ना की गई थी, जिसके बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने लाने की मांग की।
मांगपत्र में कहा गया कि गुलजार सिंह से कथित मारपीट और प्रताड़ना के मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने या उकसाने के तथ्य सामने आते हैं तो बीएनएस की धारा 108 समेत संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।
भाजपा ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के साथ-साथ उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाकर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।