{"_id":"6afffa4c839a46fd090ab26b","slug":"video-beginning-of-the-chandigarh-carnival-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ कार्निवल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में शुक्रवार को तीन दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवल का आगाज हो गया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कार्निवल का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजन स्थल पर उत्साह और रौनक देखने को मिली। कार्निवल को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई थीं।
तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में शहरवासियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षण और गतिविधियां रखी गई हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकार चंडीगढ़ पहुंचे हैं, जो अपनी कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करेंगे। संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश की विविध लोककलाओं की झलक देखने को मिलेगी।
कार्निवल में मनोरंजन के साथ-साथ नागरिकों को विभिन्न सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष स्टॉल भी लगाए गए हैं। इन स्टॉल के माध्यम से लोगों को उपयोगी जानकारियां दी जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को मनोरंजन उपलब्ध कराने के साथ देश की सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराना और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।