Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Vehicle sales in Punjab consistently on rise average 500 cars sold in state every day

पंजाब में रोज बिक रहीं 500 कार: हरियाणा से आगे निकला, 1.59 करोड़ वाहन पंजीकृत; इलेक्ट्रिक गाड़ियां कम पसंद

Fri, 20 Nov 2026 12:02 PM IST
Nivedita राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Nov 2026 12:02 PM IST
सार

पंजाब में कुल 1.59 करोड़ वाहन पंजीकृत हैं। पंजीकृत वाहनों की संख्या के मामले में पंजाब हरियाणा से भी आगे है। हरियाणा में कुल 1.54 करोड़ वाहन पंजीकृत हैं। पिछले कुछ वर्षों में वाहनों के पंजीकरण में भी तेजी आई है। इनमें बड़ी संख्या लग्जरी गाड़ियों की भी है।

विज्ञापन
Vehicle sales in Punjab consistently on rise average 500 cars sold in state every day
गाड़ियों के शाैकीन पंजाबी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में गाड़ियों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में हर दिन औसतन 500 कारें बिक रही हैं जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 1670 के पार है। पंजाबी सामान्य वाहनों के साथ-साथ लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में वर्ष 2025-26 के दौरान 1.82 लाख चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई। वहीं, पूरे साल में 6.10 लाख बाइक और स्कूटर बिके। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 23 हजार यूनिट तक पहुंच गई जबकि तीन पहिया वाहनों की 5 हजार यूनिट बिकीं। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में निजी इस्तेमाल के साथ-साथ व्यावसायिक जरूरतों के लिए भी वाहनों की खरीद बढ़ रही है।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों में वाहनों की बिक्री
वर्ष 2025-26 के दौरान हरियाणा में 3.09 लाख चारपहिया और 6.21 लाख दोपहिया वाहन बिके। हिमाचल प्रदेश में 54 हजार चारपहिया और 63 हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। जम्मू-कश्मीर में 66 हजार चारपहिया और 73 हजार दोपहिया वाहन बिके। चारपहिया वाहनों की बिक्री में महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा, जहां पूरे साल में 5.64 लाख वाहन बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरीकरण और आसान कर्ज से बढ़ रही खरीदारी
प्रदेश में शहरीकरण के साथ लोगों की आय भी बढ़ रही है। खासकर एसयूवी गाड़ियों की बिक्री में उछाल आया है। ऑटो लोन और आसान किस्तों की सुविधा ने भी आम लोगों के लिए बाइक, स्कूटर और कार खरीदना आसान बना दिया है।


इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री अभी कम
प्रदेश में वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ प्रदूषण भी बड़ी समस्या बनता जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है ताकि पेट्रोल और डीजल वाहनों पर निर्भरता कम हो सके। हालांकि, अभी अपेक्षा के मुताबिक नतीजे नहीं मिले हैं। प्रदेश में वर्ष 2025 के दौरान 8,367 इलेक्ट्रिक वाहन बिके, जो पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में काफी कम हैं। सरकार ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीति का भी विस्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed