{"_id":"6afffa5dcea2d5e6030cf224","slug":"beginning-of-the-chandigarh-carnival-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ कार्निवल का आगाज: प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन, देशभर से पहुंचे कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ कार्निवल का आगाज: प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन, देशभर से पहुंचे कलाकार
Fri, 20 Nov 2026 01:14 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:14 PM IST
सार
तीन दिनों तक चलने वाले चंडीगढ़ कार्निवल में शहरवासियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षण और गतिविधियां रखी गई हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकार चंडीगढ़ पहुंचे हैं, जो अपनी कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कार्निवल का आगाज
- फोटो : संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
चंडीगढ़ में शुक्रवार को तीन दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवल का आगाज हो गया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कार्निवल का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजन स्थल पर उत्साह और रौनक देखने को मिली। कार्निवल को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई थीं।
तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश की विविध लोककलाओं की झलक देखने को मिलेगी।
कार्निवल में मनोरंजन के साथ-साथ नागरिकों को विभिन्न सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष स्टॉल भी लगाए गए हैं। इन स्टॉल के माध्यम से लोगों को उपयोगी जानकारियां दी जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को मनोरंजन उपलब्ध कराने के साथ देश की सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराना और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना है।