Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dera Beas chief visits Congress state president pargat singh home Jalandhar punjab assembly election 2026

जालंधर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख: परगट सिंह के घर गए, पीपीसीसी प्रधान बोले-मेरे जैसे छोटे व्यक्ति का साैभाग्य

Fri, 20 Nov 2026 12:45 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Nov 2026 12:45 PM IST
सार

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जालंधर पहुंचे हैं। वे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के घर गए और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके दाैरे से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Dera Beas chief visits Congress state president pargat singh home Jalandhar punjab assembly election 2026
परगट सिंह के साथ डेरा ब्यास प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान परगट सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने डेरा ब्यास प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन




डेरा ब्यास प्रमुख के आगमन को लेकर परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला। परगट सिंह ने परिवार सहित उनका सम्मान किया।  

इसके बाद डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान डेरा ब्यास प्रमुख ने वहां मौजूद संगत को दर्शन दिए। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
Trending Videos

परगट सिंह बोले-साैभाग्य की बात
परगट सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख के उनके निवास स्थान पर पहुंचने को अपने लिए बड़ी सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का उनके जैसे छोटे व्यक्ति के घर आना बहुत बड़ी ब्लेसिंग है। बाबा जी के आगमन से उन्हें और उनके परिवार को आध्यात्मिक खुशी मिली है। 

कांग्रेस नेता हरदयाल कंबोज के पार्टी छोड़ने के सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि वह अच्छी तरह जानते हैं कि ऐसी एजेंसियां किस तरह काम करती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर किसी अन्य नेता ने भी पार्टी छोड़कर जाना है तो वह जा सकता है। 

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के परगट सिंह के घर के बाद भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू के निवास स्थान पर पहुंचने को लेकर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कुछ भी नहीं बोलना चाहते। 

अमृतसर में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए परगट सिंह ने इसे बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की ऐसी हरकतों से पंजाब का माहौल खराब होता है। पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को अपने व्यवहार के प्रति गंभीर रहना चाहिए। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि कांग्रेस लगातार बैठकों के दौर से गुजर रही है और जल्द ही उम्मीदवारों की टिकटों की घोषणा की जा सकती है।

मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह पार्टी का फैसला है। कांग्रेस हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, उसी के अनुसार आगे काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed