{"_id":"6ac4f2ac0e6e7986b409515d","slug":"video-ba-student-commits-suicide-by-hanging-herself-in-faridkot-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, पिता की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, पिता की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज
फरीदकोट के मोहल्ला सेठियां में एक कॉलेज छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अदिति के रूप में हुई है, जो बलजिंदरा कॉलेज फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। घटना एक दिन पहले सोमवार दोपहर की है। पुलिस ने उसके पिता अनिल जैन के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में अनिल जैन ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें एक शादीशुदा है। उनकी दूसरी बेटी अदिति पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। उसने परिवार को बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान करते हैं। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे अदिति कॉलेज से घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब परिवार ने उसे आवाज लगाई तो वह कमरे से बाहर नहीं आई। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो अदिति ने चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद उसे नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई गुरदित्त सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।