Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Knives drawn amid election-related enmity in Patiala

पटियाला में चुनावी रंजिश: आप और भाजपा कार्यकर्ता के बीच चले चाकू, परिवार समेत दो बच्चे घायल

Sat, 21 Nov 2026 08:02 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 08:02 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में चुनावी रंजिश खूनी हमले में बदल गई। आप-भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच यह वारदात हुई। इस घटना में परिवार समेत दो बच्चे घायल हुए। 

विज्ञापन
Knives drawn amid election-related enmity in Patiala
हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला नगर निगम चुनाव के माहौल के बीच वार्ड नंबर-1 में आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हुआ। इस झगड़े में चाकू चलने की जानकारी है। इस कथित जानलेवा चाकू हमले में एक परिवार के सदस्यों समेत चार और छह साल के दो छोटे बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता अजय कुमार ने इसे राजनीतिक रंजिश का परिणाम बताया है, जबकि पुलिस इसे पुरानी लड़ाई मान रही है। अजय कुमार के अनुसार, वह वॉर्ड में भाजपा उम्मीदवार का समर्थन कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से संबंधित कार्यकर्ता ने राजनीतिक रंजिश के चलते उसके परिवार पर हमला किया। 
विज्ञापन


अजय कुमार ने बताया कि बीते दिन उसका भाई घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान मनोज कुमार ने उसे बातचीत के बहाने बुलाया। इसके बाद मनोज ने चाकू से वार करने शुरू कर दिए। हमले के दौरान बचाव की कोशिश में चार और छह साल के बच्चे भी चाकू लगने से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अजय कुमार का आरोप है कि पुलिस हमलावर को ले गई थी, लेकिन बाद में बिना ठोस कार्रवाई किए छोड़ दिया गया। घायलों का सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। करीब एक महीने पहले हुई लड़ाई के बाद दोनों ने आपसी समझौता कर लिया था। 

बीती रात फिर पड़ोसियों के बीच बहस और झगड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जयइंद्र कौर घायलों का हाल जानने राजिंदरा अस्पताल पहुंची। जयइंद्र कौर ने सत्ताधारी दल पर चुनाव के दौरान कथित तौर पर धक्केशाही करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, राजनीतिक रंजिश में छोटे बच्चों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जयइंद्र कौर ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed