Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
An all-faith peace and unity march, dedicated to the birth anniversary of Saint Francis of Assisi, was held in Kotkapura.
{"_id":"6ad2f7096a8f7761ec0c4fc8","slug":"video-an-all-faith-peace-and-unity-march-dedicated-to-the-birth-anniversary-of-saint-francis-of-assisi-was-held-in-kotkapura-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में संत फ्रांसिस असीसी की जयंती को समर्पित सर्वधर्म शांति एवं एकता मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में संत फ्रांसिस असीसी की जयंती को समर्पित सर्वधर्म शांति एवं एकता मार्च निकाला
सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च कोटकपूरा की ओर से शांति के दूत संत फ्रांसिस असीसी की 800वीं जयंती को समर्पित सर्वधर्म शांति एवं एकता मार्च निकाला गया। इसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों और संतों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विश्व शांति तथा आपसी भाईचारे की कामना की। मार्च की शुरुआत सिविल अस्पताल से हुई। शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरता हुआ यह मार्च कैथोलिक चर्च में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों को शांति, सद्भावना और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च के फादर जॉन तेजाने ने कहा कि मार्च का मुख्य उद्देश्य संत फ्रांसिस असीसी की शिक्षाओं को याद करते हुए विश्व शांति का संदेश फैलाना है। इसके साथ ही लोगों को भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने के लिए सभी धर्मों के लोगों को मिल-जुलकर प्रयास करने चाहिए। गुरुद्वारा पातशाही दसवीं से पहुंचे प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह ने कहा कि धर्म मानवता, आपसी प्रेम और भाईचारे की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की ओर से विभिन्न धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होकर सांझीवालता का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कैथोलिक चर्च की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।