{"_id":"6ad31bb0135e0b49240e1498","slug":"new-model-of-public-participation-in-vaccination-chandigarh-achieves-100-coverage-with-help-of-transgenders-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में जनभागीदारी का नया मॉडल: चंडीगढ़ में ट्रांसजेंडर्स बने एंबेसडर, हासिल की 100 फीसदी कवरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में जनभागीदारी का नया मॉडल: चंडीगढ़ में ट्रांसजेंडर्स बने एंबेसडर, हासिल की 100 फीसदी कवरेज
Sat, 17 Oct 2026 12:24 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:24 PM IST
सार
चंडीगढ़ में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। समुदाय के सदस्य जन्म और शादी जैसे अवसरों पर घरों में जाते हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ट्रांसजेंडर बने इम्यूनाइजेशन एंबेसडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ट्रांसजेंडर इम्यूनाइजेशन एंबेसडर पहल को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस पहल की सराहना की है। इसे राष्ट्रीय पत्रिका इम्यूनाइजेशन इंडिया अपडेट्स में बेस्ट स्टेट इनोवेशन के रूप में जगह दी गई है।
विज्ञापन
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि जून 2024 में शुरू हुई इस पहल के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। समुदाय के सदस्य जन्म और शादी जैसे अवसरों पर घरों में जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन मुलाकातों को परिवारों तक टीकाकरण का संदेश पहुंचाने का माध्यम बनाया। पहल को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने इम्यूनाइजेशन फोटो फ्रेम भी शुरू किया है।
विज्ञापन
एंबेसडर परिवारों को उपहार के रूप में यह फ्रेम देते हैं। इसमें राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम और हैलो वैक्सी चैटबॉट की जानकारी दी गई है, जिससे अभिभावक बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण से जुड़ी जानकारी कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। फ्रेम के पीछे बने पॉकेट में मां-बच्चे का सुरक्षा कार्ड (एमसीपी कार्ड) भी सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक पहल ने टीकाकरण सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने में मदद की है और चंडीगढ़ में 100 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हासिल करने में योगदान दिया है।